मप्र में उमस बढ़ी

भोपाल, 2 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और राज्य के अन्य हिस्सों में मंगलवार को आसमान साफ है और धूप निकलने से उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में कई स्थानों पर धूल भरी आंधियां चलने और बौछार पड़ने की संभावना जताई है। हालांकि कुछ स्थानों पर लू का असर भी बना रहेगा।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों में होशंगाबाद, जबलपुर व शहडोल संभागों के अलावा देवास, सीहोर, भोपाल, खरगौन, खंडवा, रायसेन, ग्वालियर, भिंड आदि स्थानों पर धूल भरी आंधियां चलने के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं रीवा, सागर, चंबल, ग्वालियर और उज्जैन संभागों में लू व धूल भरी आंधियां चल सकती हैं।

भोपाल का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में, इंदौर का न्यूनतम तापमान 24़ 9 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 26 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 28़ 2 डिगी सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 42़ 1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 41़ 4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 40़ 7 और जबलपुर का अधिकतम तापमान 39़ 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493