नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह अपेक्षाकृत कम गर्म रहा। कई इलाकों में धूलभरी आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। सुबह हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में आंशिक रूप से बदली छाई रहेगी।”
शहर का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 53 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।
राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम 29 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath