आदिवासियों से पूछकर जमीन ली जाए : राहुल

रायपुर, 15 जून (आईएएनएस/वीएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कोरबा जिले के मदनपुर गांव में कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासियों से पूछकर जमीन ली जाए। उन्होंने यह भी कहा कि विकास हो रहा है तो आदिवासियों का भी विकास होना चाहिए।

रायपुर, 15 जून (आईएएनएस/वीएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कोरबा जिले के मदनपुर गांव में कहा कि छत्तीसगढ़ में आदिवासियों से पूछकर जमीन ली जाए। उन्होंने यह भी कहा कि विकास हो रहा है तो आदिवासियों का भी विकास होना चाहिए।

राहुल ने केंद्र और राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि वे उद्योगपतियों की सरकारें हैं।

राहुल ने मदनपुर में ग्रामीणों की चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद केंद्र और राज्य सरकारों से सवाल किया कि यदि विकास की बात की जा रही है तो गरीबों को क्यों भटकना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा, “हमारी कांग्रेस पार्टी गरीबों के साथ है, जमीन अधिग्रहण के नाम पर किसानों से उनकी जमीन छीनी जा रही है, हम इसके खिलाफ हैं। यदि विकास की बात कर रहे हैं तो आदिवासियों और गरीबों का विकास करें। हम ऐसी सरकार चाहते हैं जो गरीबों का भला करे।”

राहुल ने ग्रामीणों से खुलकर चर्चा की और कहा कि कांग्रेस गरीबों के हक की लड़ाई लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा, “जंगल ही किसानों और आदिवासियों की जिंदगी हैं, यदि जंगल खत्म हो जाएंगे तो लोगों की जिंदगी खत्म हो जाएगी। गरीब की कीमत पर विकास नहीं होना चाहिए।”

इसके पहले राहुल बिलासपुर स्थित हवाई पट्टी पर विशेष विमान से उतरे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। वहां से वह कोरबा के लिए रवाना हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493