बंगाल नन दुष्कर्म मामले में बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

कोलकाता, 18 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में 71 वर्षीया नन के साथ पिछले दिनों हुए सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपियों में से एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

सीआईडी के उप महानिरीक्षक दिलीप कुमार अदक ने कहा कि बांग्लादेशी नागरिक नजरूल इस्लाम (28) को बुधवार रात सियालदह रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। वह राणाघाट दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी है।

पुलिस ने मई में सियालदह स्टेशन से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

इस वारदात में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

नदिया जिले के राणाघाट में जीसस एंड मैरी कॉन्वेंट में इस साल 14 मार्च को 71 वर्षीया नन के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था।

इस हादसे के बाद देशभर में आक्रोश था। इस मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने भी संज्ञान लिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493