बिहार : थाईलैंड की राजकुमारी राजगीर पहुंचीं

बिहारशरीफ, 18 जून (आईएएनएस)। थाईलैंड की राजकुमारी बज्र कीतियामा अपनी दो दिवसीय बिहार यात्रा के दूसरे दिन गुरुवार को राजगीर पहुंचीं। उन्होंने यहां वेणुवन विहार जाकर भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना की तथा राजगीर के नैसर्गिक सौंदर्य का अवलोकन किया।

राजकुमारी कीतियामा सुबह राजगीर पहुंचीं और गृद्धकुट पर्वत तथा वेणुवन जाकर बौद्ध भिक्षु आयार्वांसु के सान्निध्य में पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद राजकुमारी यहां के ऐतिहासिक स्थलों को भी निहारा।

यहां के प्राकृतिक छंटा से प्रभावित राजकुमारी ने राजगीर की तारीफ करते हुए इसे अद्भुत स्थान बताया।

राजकुमारी के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को राजकुमारी बोधगया पहुंची थीं। वहां महाबोधि मंदिर परिसर स्थित पवित्र बोधिवृक्ष की छांव में एक घंटे ध्यान-साधना करने के बाद मंदिर के गर्भगृह में भगवान बुद्ध के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493