लखनऊ में राजनाथ ने योग दिवस कार्यक्रम की अगुवाई की (लीड-1)

लखनऊ/वाराणसी, 21 जून (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। एक तरफ जहां गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में योग कार्यक्रम की शुरूआत की, वहीं दूसरी ओर बनारस के निवेदिता स्कूल में संघ प्रमुख मोहन भागवत योग करवाने के लिए खुद मौजूद रहे।

लखनऊ/वाराणसी, 21 जून (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। एक तरफ जहां गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में योग कार्यक्रम की शुरूआत की, वहीं दूसरी ओर बनारस के निवेदिता स्कूल में संघ प्रमुख मोहन भागवत योग करवाने के लिए खुद मौजूद रहे।

इसी क्रम में उप्र के अलग-अलग शहरों में योग को सफल बनाने के लिए भाजपा सांसद या मंत्री मौजूद रहे। पार्कों, स्कूलों, कॉलेजों और संस्थानों में योग का आयोजन किया गया।

सुबह ही लोग योग के लिए घरों से निकल गए थे। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में जुटने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया था।

राजधानी लखनऊ में योग को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखा। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के अलावा शहर के अन्य पार्कों, स्कूलों और कॉलेजों मे योग का आयोजन किया गया। सुबह से ही लोगों का यहां आना शुरू हो गया था।

स्टेडियम में करीब चार से पांच हजार लोग योग के लिए जुटे थे। ज्यादा भीड़ आने की वजह से स्टेडियम का मार्ग भी बंद कर दिया गया था।

केंद्रीय गृहमंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह और पूर्व सांसद लालजी टंडन ने स्टेडियम पहुंच लोगों को योग करवाया।

इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि योग विश्व को सबसे बड़ा उपहार है। उन्होंने कहा कि बौद्ध धर्म और योग पूरी तरह से व्याप्त है। उन्होंने कहा कि योग सीमाओं से परे है। भारतीय क्रिकेटर आर.पी.सिंह और महंत देव्यागिरी भी मौजूद रहीं।

बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में भी योगा को लेकर काफी तैयारियां की गई थीं। गंगा घाट के अलावा शहर के अन्य स्थानों पर योग का आयोजन किया गया। इस मौके पर काशी पहुंचे केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग को नई पहचान दिलाई है। सभी को इसका सम्मान करना चाहिए।

गोरखपुर में गोरक्षानाथ मंदिर में योग का आयोजन किया गया। यहां भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ लोगों को योग करवाया। तड़के सुबह ही यहां लोगों ने सूर्य नमस्कार के साथ योग करना शुरू कर दिया था। गोरक्षानाथ मंदिर के अलावा शहर के कई स्कूलों, कॉलेजों और पार्कों में योग का आयोजन किया गया था।

गोरखनाथ मंदिर में हजारों की संख्या में महिलाओं,पुरुषों और बच्चों ने गोरक्षपीठाधीश्वर सांसद महंत योगी आदित्यनाथ अगुवाई में सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न योग क्रियाएं कीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493