कोलकाता, 21 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पश्चिम बंगाल में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एकता का सबसे बड़ा प्रदर्शन है।
विज्ञान, प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मामलों के केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन ने ट्वीट कर कहा, “विश्व योग दिवस पर कृपया एकता के सबसे बड़े प्रदर्शन में शामिल हों, मैं हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल का शुक्रिया अदा करता हूं। दुनिया स्वयं को हमारे प्रधानमंत्री का आभारी महसूस करती है।”
उन्होंने कहा, “विश्व योग दिवस नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवियों, छात्रों और युवाओं में जबरदस्त प्रतिक्रिया पैदा कर रहा है। खड़गपुर में उनके साथ होकर गर्वित महसूस कर रहा हूं।”
हर्षवधर्न इस दौरान सफेद रंग की टीशर्ट में नजर आए। उन्होंने कहा कि बंगाल कई प्रसिद्ध योगियों की धरती हैं और यहां पर योगाभ्यास सत्र में भाग लेकर वह सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।
पेशे से डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा, “श्री अरविंदो, योगानंद और कई प्रसिद्ध योगियों की भूमि बंगाल में विश्व योग दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में भाग लेकर मैं स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।”
उन्होंने कहा, “पतंजलि ने योगसूत्र स्थापित किए, बाबा रामदेव ने भारत में इसे लोकप्रिय बनाया। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी योग को सार्वभौमिक बना रहे हैं। भारतीय होने पर गर्व महूसस करता हूं।”
dharmpath.com dharmpath