पर्चे पर चर्चा : मोदी की राह चले नीतीश

पटना, 24 जून (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव में अभी काफी समय है, परंतु सतारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) चुनाव की तैयारी में अभी से जुट गई है। प्रचार को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। पिछले लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी के ‘चाय पर चर्चा’ की तर्ज पर जद (यू) ने बुधवार से ‘पर्चे पर चर्चा’ कार्यक्रम की शुरुआत की है।

इस कार्यक्रम के तहत पार्टी ने 24 जून से 30 जून तक राज्य के 35 हजार से ज्यादा गांवों में संपर्क साधने की योजना बनाई है।

जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने पटना के चीनाकोठी से इस कार्यक्रम की शुरुआत की और कहा कि राज्य में कानून का राज है। उन्होंने केन्द्र सरकार पर बिहार के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य के विकास के लिए केन्द्र सकार का सहयोग आवश्यक है।

उन्होंने केन्द्र सरकार पर बिहार की योजनाओं में धनराशि कटौती करने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने ‘पर्चे पर चर्चा’ कार्यक्रम के विषय में कहा कि करीब एक घंटे के इस आयोजन में चौपाल पर पार्टी कार्यकर्ताओं के हाथ में पर्चा होगा, जिस पर नीतीश सरकार की उपलब्धियां अंकित होंगी। एक दिन में करीब 5,340 गांवों तक तथा सात दिनों में 35 हजार गांवों तक पहुंचने की योजना है।

उन्होंने बताया कि पर्चे पर सुशासन, महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में किए गए कार्य, पंचायती राज व्यवस्था में अति पिछड़ों और महिलाओं के आरक्षण सहित कई उपलब्धियों की विस्तार से जानकारी दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493