नई दिल्ली, 24 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को भारत के औद्योगिकी नीति एवं संवर्धन विभाग (डीआईपीपी) और जापान पेटेंट कार्यालय (जेपीओ) के बीच सहयोग पत्र पर हस्ताक्षर किए जाने को मंजूरी दे दी। यह जानकारी एक आधिकारिक बयान से मिली।
सहयोग पत्र पर हस्ताक्षर करने का मकसद औद्योगिक संपदा (आईपी) के क्षेत्र में द्वीपक्षीय सहयोग के लिए ढांचा स्थापित करना है, जिसमें मुख्य जोर क्षमता निर्माण, मानव संसाधन विकास और जागरूकता बढ़ाने पर होगा।
दोनों कार्यालय सहयोग परियोजनाओं और गतिविधियों की द्विवर्षीय कार्ययोजनाएं बनाएंगे।
dharmpath.com dharmpath