जिला जेल से 3 कैदी फरार, हत्या और बलात्कार के थे मुजरिम – पुलिस तलाश में जुटी

IMG_20150626_191139दीपक ताम्रकर (मंडला)-मंडला जिला जेल से शुक्रवार की शाम 3 से 4 बजे 3 कैदी 25 फिट दीवार को लाँघ कर फरार हो गए। जिनका नाम नरोत्तम,अजय,वीरू बताया जा रहा है। जेल से फरार होने की घटना तब घटी जब जेल के भीतर मरम्मत का काम किया जा रहा था।
वही जेल अधीक्षक बी के कुड़ापे का कहना है की शाम को जेल के कर्मचारी ने फ़ोन करके बताया की कैदी फरार हो गए है। जेल में कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था जिसका फायदा उठाकर नरोत्तम,अजय,वीरू जो हत्या और बलात्कार के कैदी है लोहा की रॉड को जोड़ कर और कपड़ो की मदद से 25 फिट जेल की दिवार फांदी गई।
जेल में cctv कैमरा भी महीनो से ख़राब पड़े है जो सुरक्षा में भारी चूक है ।अब मंडला और आसपास पुलिस ने सर्चिंग शुरू कर दी ।लेकिन जिला जेल से इतनी बड़ी लापरवाही के जिम्मेदार कौन जिनकी चूक से कैदी फरार हुए है और आखिर अब तक इन्हें गिरफ्तार किया जायेगा.फरार कैदियों की सूचना बताने पर तीस तीस हजार रुपये का इनाम घोषित,पुलिस अधीक्षक ने किया इनाम घोषित.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5481