बेंगलुरू, 27 जून (आईएएनएस)। कर्नाटक में शनिवार को अधिकतर स्थानों पर बारिश और गरज के साथ छीटें पड़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की हिदायत दी है।
बेंगलुरू में सामान्य तौर पर बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही तेज हवाओं के साथ यहां बारिश व गरज के साथ बौछार हो सकती है।
यहां शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
बेंगलुरू में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath