तिहाड़ से 2 कैदी के फरार होने पर रिपोर्ट तलब

नई दिल्ल, 29 जून (आईएएनएस)। केंद्र सरकार ने तिहाड़ जेल प्रशासन से दो कैदियों के फरार होने की घटना के बारे में सोमवार को रिपोर्ट मांगी है।

तिहाड़ केंद्रीय कारागार परिसर की उच्च सुरक्षा को तोड़कर दो कैदी रविवार को जेल से फरार हो गए।

गृह मंत्रालय ने इस घटना के संबंध में जेल प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है।

जेल के अधिकारियों ने कहा कि जेल से भागे कैदियों में से एक पकड़ा गया है, जबकि दूसरा अब भी फरार है।

गृह मंत्रालय के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “हमने तिहाड़ प्रशासन से स्पष्टीकरण मांगा है। उम्मीद है कि उनकी तरफ से जवाब आज (29 जून) आ जाएगा।”

दोनों कैदी 27 जून को जेल परिसर की दीवार फांदकर फरार हुए थे। सैजान (19) और जावेद (18) वार्ड संख्या चार के ब्लॉक के बैरक संख्या पांच से से भागे थे।

बैरक संख्या पांच रमजान के महीने में मुस्लिम युवाओं के नमाज पढ़ने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। वार्ड संख्या चार में 21 कैदी हैं।

तिहाड़ के उप महानिरीक्षक मुकेश प्रसाद ने आईएएनएस को बताया, “लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के श्रमिकों ने दीवार के पास मलबा इकट्ठा कर रखा था, जिस पर चढ़कर दोनों कैदी जेल की दीवार फांदने में कामयाब हो गए।”

प्रसाद ने बताया कि सैजान पकड़ा जा चुका है, लेकिन जावेद फरार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493