उप्र : गोताखोर गोमती में डूबा

यह घटना शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सरायपोख्ता पुलिस चौकी अंतर्गत जोगियापुर की है।

जोगियापुर मोहल्ला निवासी पुल्लू निषाद (40) पुत्र राम दुलार निषाद बुधवार को जोगियापुर में स्थित शिवघाट के बगल वाली घाट पर नहाने गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही वह गहरे पानी में गया, डूबने लगा। यह देखकर वहां मौजूद लोगों ने उसे नदी से निकाला, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

लोगों का कहना है कि पुल्लू ने बहुत ज्यादा शराब पी ली थी। इसी कारण डूब गया, वरना वह बहुत अच्छा गोताखोर था। वह किसी के डूबने पर शव निकाला करता था, आज लोगों को उसी का शव निकालना पड़ा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493