बिहार : नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 1 गिरफ्तार

पूर्णिया, 6 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के पूर्णिया जिले के सदर थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, गुलाबबाग मुहल्ले की निवासी 14 वर्षीय किशोरी सुबह शौच के लिए घर से निकली थी तभी आसपास के रहने वाले चार युवकों ने उसे पकड़ लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ मिलकर दुष्कर्म किया और उसके बाद सभी फरार हो गए।

पूर्णिया सदर के थाना प्रभारी उदय कुमार ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी सदर थाने में दर्ज कर ली गई है, जिसमें एक व्यक्ति को नामजद आरोपी बनाया गया है।

कुमार ने बताया कि इस मामले में छोटू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य तीन लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493