हरियारणा : खट्टर मंत्रिमंडल में 3 नए चेहरे

चंडीगढ़, 23 जुलाई (आईएएनएस)। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पहली सरकार ने सत्ता में आने के नौ महीने बाद गुरुवार को मंत्रिमंडल का पहला विस्तार किया, जिसमें तीन नए चेहरों को शामिल किया गया।

इन तीनों नए मंत्रियों में कृष्ण लाल पंवार, घनश्याम सर्राफ और नायब सिह सैनी शामिल हैं। हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने हरियाणा राजभवन में आयोजित एक समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कृष्ण लाल पंवार को कैबिनेट मंत्री के रूप में मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है, जबकि घनश्याम सर्राफ राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं। नायब सिह सैनी को भी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में मंत्रिमंडल में जगह दी गई है।

इसके बाद, मुख्यमंत्री खट्टर ने भाजपा के चार विधायकों को भी मुख्य संसदीय सचिवों के रूप में शपथ दिलाई। इनमें सीमा त्रिखा, कमल गुप्ता, श्याम सिंह राणा और बी. एस. विर्क शामिल हैं।

खट्टर सरकार ने पिछले साल अक्टूबर में राज्य की सत्ता संभाली थी। भाजपा ने राज्य में पहली बार अपने बलबूते 90 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत से जीत दर्ज की थी।

भाजपा ने पहली बार विधायक बने एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े मनोहर लाल खट्टर को राज्य सत्ता की कमान सौंपी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493