सपा सरकार में सूबे की स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त : भाजपा

लखनऊ, 26 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई ने सरकारी अस्पतालों में भारी दवा संकट का रविवार को आरोप लगाया। भाजपा ने कहा कि सपा सरकार के दौरान प्रदेश की स्वास्थ्य-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनोज मिश्र ने आईएएनएस से कहा कि प्रदेश के सरकारी अस्पताल भीषण दवा संकट से जूझ रहे हैं। वर्षा जनित बीमारियों की सम्भावना देखते हुए स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह लाचार लग रहा है। एक तरफ भीषण दवा संकट तो दूसरी तरफ वर्षा जनित बीमारियों का प्रकोप फैला हुआ है।

मिश्र ने कहा कि मुफ्त दवा देने की बात करने वाली सरकार साधारण दवाइयां भी आमजन को मुहैया नहीं करा पा रही है। अस्पतालों में दवाई के नाम पर कुछ भी नहीं है।

मिश्र ने सरकार को चेताया कि प्रदेश में डेंगू, चिकनगुनियां और इनसेफलाइटिस जैसी बीमारियों के फैलने की सम्भावना है। प्रदेश के 22 जिलों में डेंगू और चिकनगुनिया का खतरा बताया जा रहा है।

भाजपा प्रवक्ता ने राज्य सरकार से आग्रह किया है कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में दवा संकट तत्काल समाप्त किया जाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493