सेना के गोदाम में आग

कैण्ट कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तोपखाना इलाके में सेना का एक गोदाम है। गोदाम में पुराना सामान रखा था। आज (रविवार) सुबह करीब सात बजे अचानक गोदाम में आग लग गई। गोदाम में लगी आग देख वहां मौजूद सैन्यकर्मी ने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर कैंट पुलिस व दमकल की गाड़ी भी पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने सेना के लोगों की मदद से 45 मिनट के अंदर किसी तरह आग पर काबू पाया। आशंका जताई जा रही है कि आग शार्ट-सर्किट के चलते लगी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493