बिहार : हेरोइन तस्करी के आरोप में मां-बेटा गिरफ्तार

सासाराम, 28 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के रोहतास जिले के नगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने मंगलवार को हेरोइन तस्करी करने के आरोप में मध्य प्रदेश की रहने वाली एक महिला और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 50 ग्राम हेरोइन भी बरामद किया गया।

रोहतास के पुलिस अधीक्षक शिवदीप लांडे ने बताया कि सासाराम के धर्मशाला मोड़ के पास वाहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान सासाराम निवासी दीपक अपनी बाइक से मध्य प्रदेश के मंदसौर की रहने वाली यास्मीन और उसके बेटे शाबिर को लेकर कहीं जा रहा था। तलाशी अभियान के दौरान इन लोगों के पास से 50 ग्राम हेरोइन और सात हजार रुपये बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। लांडे के अनुसार, जब्त की गई हेरोइन की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 10 लाख रुपये है।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के क्रम में इन लोगों ने हेरोइन तस्करी से जुड़े कई लोगों के नाम बताए हैं, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493