कलाम के नाम पर केरल में विश्वविद्यालय

तिरुवनंतपुरम, 29 जुलाई (आईएएनएस)। केरल में तकनीकी शिक्षा के लिए प्रस्तावित विश्वविद्यालय का नाम दिवंगत राष्ट्रपति ए.पी.जे.अब्दुल कलाम पर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने बुधवार को इसकी घोषणा की।

चांडी ने आईएएनएस को बताया कि केरल टेक्नोलोजिकल यूनिवर्सिटी (केटीयू) का नाम कलाम के नाम पर रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसके वास्तविक नाम और शैली पर नियमों के अनुसार बाद में फैसला किया जाएगा।

कलाम हमेशा से केरल के करीब रहे हैं, क्योंकि उन्होंने दो दशकों तक यहां भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की शाखा में काम किया है।

केटीयू विधेयक 2015 बुधवार को विधानसभा में पेश किया जाना है।

विश्वविद्यालय का निर्माण तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है तथा तकनीकी शिक्षा की पढ़ाई कराने वाले राज्य के सभी कॉलेजों और अकादमिक संस्थानों को इसके अंतर्गत लाया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493