बिहार : दुष्कर्म के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या

समस्तीपुर, 29 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को ग्रामीणों ने कथित रूप से दुष्कर्म के एक आरोपी की पीट-पीट कर हत्या कर दी।

उजियारपुर के थाना प्रभारी मधुरेन्द्र कुमार ने बताया कि सुबह महथी गांव में एक युवती ने गांव के ही एक व्यक्ति लाला पासवान (40) पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। लड़की के शोर मचाने के बाद ग्रामीण जुट गए और भाग रहे लाला पासवान को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

कुमार ने बताया मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर उजियारपुर थाने में हत्या की एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में 13 लोगों को नामजद तथा अन्य लोगों को अज्ञात आरोपी बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस गांव में कैम्प कर रही है। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493