गोवा : समुद्रतटों की निगरानी के लिए तैनात किए जाएंगे टूरिस्ट वार्डन

पणजी, 29 जुलाई (आईएएनएस)। गोवा के पर्यटन मंत्री दिलीप पारुलेकर ने बुधवार को कहा कि राज्य में बाल यौन शोषण पर अंकुश लगाने के लिए टूरिस्ट वार्डन और पुलिस को समुद्र तटों पर तैनात किया जाएगा, जो यहां अपने बच्चों के साथ घूमने आए विदेशी पर्यटकों पर नजर रखेंगे।

पारुलेकर ने राज्य विधानसभा में कहा कि 10 टूरिस्ट वार्डन को दवा के व्यापार पर भी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। इन वार्डनों में से कई पूर्व सैनिक हैं।

उन्होंने बताया कि वार्डनों की प्रमुख जिम्मेदारी समुद्र तट पर बच्चों के साथ घूम रहे विदेशियों पर नजर रखना होगा, ताकि बाल यौन शोषण जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

गोवा में हर साल लगभग 30 लाख पर्यटक आते हैं।

वर्ष 1980 और 1990 के दौर में गोवा बाल यौन शोषण को लेकर कुख्यात रहा था। इसी दौर में गोवा में एक बड़े बाल यौन शोषण गिरोह का पर्दाफाश भी हुआ था, जिसमें यूरोपीय देशों के नागरिक शामिल थे।

वार्डनों को ड्रग, बाल यौन शोषण, आतंकवाद और अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी एकत्र कर पुलिस की मदद करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493