बिहार में आसमान साफ, तेज धूप

पटना, 30 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अधिकांश क्षेत्रों में गुरुवार सुबह आसमान साफ है। धूप में तल्खी महसूस की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने तथा कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

इसके अलावा भागलपुर में न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री, गया में 27.9 डिग्री और पूर्णिया में 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी पटना में बुधवार को अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री, गया में 34.5 डिग्री और भागलपुर में 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493