उप्र : छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगाई

लखनऊ, 30 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय में बीडीएस की एक छात्रा ने गुरुवार को कॉलेज के छात्रावास में फांसी लगा ली। फांसी के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस ने बताया कि बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय में बीडीएस प्रथम वर्ष की छात्रा प्रिया गुप्ता का शव गुरुवार को कॉलेज के हास्टल में उसके कमरे से बरामद किया गया।

अयोध्या के के.पी. गुप्ता की पुत्री प्रिया गुप्ता निर्मला देवी हास्टल के कमरा नंबर 222 में रहती थी। उसने अपने दुप्पटे से ही कमरे के पंखे में लटककर जान दे दी।

पुलिस के मुताबिक, अयोध्या के नया घाट निवासी प्रिया के पिता तथा अन्य लोग बाबू बनारसी दास विश्वविद्यालय पहुंच चुके हैं। पुलिस भी मामले की पड़ताल में लगी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493