नई दिल्ली, 30 जुलाई (आईएएनएस)। स्वच्छ भारत अभियान के तहत दिल्ली में 80 स्थानों पर सार्वजनिक शौचालय बनाए जाएंगे। यह बात एक अधिकारी ने गुरुवार को कही।
यह फैसला बुधवार को हुई एक बैठक में किया गया। बैठक में दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे, जिसकी अध्यक्षता शहरी विकास सचिव मधुसूदन प्रसाद कर रहे थे।
ये शौचालय ‘नम्मा’ मॉडल पर आधारित होंगे। पूर्व राष्ट्रपति ने इस मॉडल की सिफारिश की थी, जब वह 1998 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गत महीने तीन नए शहरी अभियानों की शुरुआत के मौके पर आयोजित एक प्रदर्शनी में नम्मा मॉडल की सराहना की थी।
परियोजना का वित्त पोषण राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम करेगी।
dharmpath.com dharmpath