संविधान की अनदेखी कर रही है सरकार : माकपा

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने कांग्रेस के 25 सांसदों के निलंबन को संविधान की बुनियादी सोच के खिलाफ बताया है।

माकपा ने कहा है कि सरकार संसद में गतिरोध तोड़ने के लिए कोई ठोस प्रस्ताव नहीं रख सकी है।

पार्टी महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा, “सोमवार को हम लोग सर्वदलीय बैठक में गए थे। सोच रहे थे कि सरकार के पास कोई ठोस बात होगी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उनकी कोशिश सरकार को संसद के प्रति जवाबदेह बनाने के संवैधानिक ढांचे के खिलाफ दिख रही है। “

येचुरी ने कहा, “हम सांसदों के निलंबन का कड़ा विरोध करते हैं। यह संविधान की बुनियाद के खिलाफ है। हम चाहते हैं कि सरकार जवाबदेह बने। जांच पूरी होने तक विवादित मंत्री, मुख्यमंत्री को पद पर नहीं रहना चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493