चैन्नई, 8 अगस्त (आईएएनएस)। कर्नाटक के मैसूर शहर और तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली शहर ‘स्वच्छ भारत अभियान’ को लागू करने में सबसे आगे रहे हैं।
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा इस अभियान को बेहतर ढंग से संचालित करने वाले 476 शहरों की जारी सूची में मैसूर को पहला और तिरुचिरापल्ली को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
इस सूची में प्रथम 10 स्थानों पर मैसूर और तिरुचिरापल्ली के अलावा नवी मुंबई, कोच्चि, हासन, कर्नाटक के बेंगलुरू व मांड्या, तिरुवनंतपुरम, पश्चिम बंगाल का हलिसहर और गंगटोक शामिल हैं।
मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, एक लाख की आबादी वाले 31 राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों के सभी 476 प्रथम श्रेणी के शहरों में स्वच्छता के सभी मापदंण्डों का सर्वेक्षण किया गया। यह सर्वेक्षण मंत्रालय द्वारा ‘2008 राष्ट्रीय स्वच्छता नीति’ के तहत आवश्यक तौर पर साल 2014-15 में किया गया।
dharmpath.com dharmpath