नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “आसमान में आमतौर पर बदली रहेगी। दिन में कुछ इलाकों में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।”
दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
सुबह आठ बजे वातावरण में 84 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।
दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 25.5 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath