दिल्ली में ब्रिटिश इंजीनियर की संदिग्ध हालात में मौत (लीड-1)

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी की डिफेंस कॉलोनी में एक 55 वर्षीय ब्रिटिश इंजीनियर संदिग्ध हालात में मृत पाया गया। यह जानकारी सोमवार को पुलिस ने दी।

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी की डिफेंस कॉलोनी में एक 55 वर्षीय ब्रिटिश इंजीनियर संदिग्ध हालात में मृत पाया गया। यह जानकारी सोमवार को पुलिस ने दी।

पॉल बार्कर प्रतिभा इंडस्ट्रीज में सुरंग प्रबंधक के रूप में कार्यरत थे।

डिफेंस कॉलोनी पुलिस थाने के प्रभारी कुलदीप सिंह ने आईएएनएस को बताया, “रविवार अपराह्न् लगभग दो बजे हमने बार्कर को उनके शयनकक्ष में नग्नावस्था में पड़ा पाया। शयनकक्ष में किसी के जबरन प्रवेश करने के कोई संकेत नहीं थे। शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान भी नहीं मिले। ऐसा लग रहा है कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। उनकी नाक से खून निकला था।”

पुलिस के अनुसार, बार्कर के दोस्त ने उन्हें घटना की जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने कहा,”वह नियमित रूप से और अधिक मात्रा में शराब पीते थे और हो सकता है कि हृदयघात की यही वजह रही हो। लेकिन हम मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मेडिकल रपट का इंतजार कर रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493