कश्मीर में आतंकवादियों की तलाश जारी

श्रीनगर, 11 अगस्त (आईएएनएस)। सुरक्षा बलों ने जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में छिपे आतंकवादियों को बाहर निकालने के लिए मंगलवार को इलाके को घेर कर एक तलाशी अभियान चलाया।

श्रीनगर, 11 अगस्त (आईएएनएस)। सुरक्षा बलों ने जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में छिपे आतंकवादियों को बाहर निकालने के लिए मंगलवार को इलाके को घेर कर एक तलाशी अभियान चलाया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से यहां कहा, “सुरक्षा बलों ने पीर मोहल्ला रांतीपोरा इलाके को सोमवार देर शाम घेर लिया। वहां कुछ आतंकवादियों के छिपे होने की खास सूचना मिली थी।”

अधिकारी ने कहा कि अभियान अभी भी जारी है।

आतंकवादियों ने सोमवार को राष्ट्रीय राइफल्स के एक गश्ती दल पर गोलीबारी की थी, जिसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493