आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में शोध हो प्राथमिकता : नीतीश

पटना, 13 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना के मीठापुर में आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के नए भवन का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय को शोध (रिसर्च) को प्राथमिकता देनी चाहिए।

पटना, 13 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना के मीठापुर में आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के नए भवन का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय को शोध (रिसर्च) को प्राथमिकता देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय अलग किस्म का है उसे दूसरे विश्वविद्यालय की तरह नहीं रहने देना चाहिए। परीक्षा लेना इस विश्वविद्यालय का रूटीन काम हो सकता है, लेकिन शोध व विशिष्ट काम करने के उद्देश्य से इस विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है।

मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा, “आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय को सिर्फ ‘आर्यभट्ट परीक्षा विश्वविद्यालय’ नहीं बनने दें।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने नाम के अनुरूप ज्ञान के क्षेत्र में इस विश्वविद्यालय को प्रवेश करना चाहिए। जैसे आर्यभट्ट ने शून्य की खोज की और इस विश्वविद्यालय से भी ज्ञान की खोज होनी चाहिए, जिससे आधुनिक युग में भी आर्यभट्ट पैदा हो सकें।

नीतीश ने कहा कि बिहार में मेधा की कमी नहीं है, यहां अवसर की आवश्यकता है। इस विश्वविद्यालय में ‘दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनमिक्स’ की तर्ज पर ‘पटना स्कूल ऑफ इकोनमिक्स’ की भी शुरुआत होनी चाहिए।

करीब 100 करोड़ की लागत से सात एकड़ के भूखंड में ग्रीन कैंपस के निर्माण की योजना है। विश्वविद्यालय परिसर में तीन विशाल भवन तिरंगे की तर्ज पर बनाए जाएंगे। इन भवनों पर वर्टिकल गार्डेन भी बनेंगे, जिनमें तिरंगे के रंग के फूल लगाए जाएंगे। परिसर में महान गणितज्ञ और खगोलविद् आर्यभ्ट्ट की आदमकद प्रतिमा लगाई जाएगी, जिसके चारों ओर सौर घड़ी बनाई जाएगी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने राज्य में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर विकास के लिए वर्ष 2010 में इस विश्वविद्यालय की शुरुआत की थी। वर्तमान में यह विश्वविद्यालय चाणक्य विधि विश्वविद्यालय परिसर में संचालित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493