कर्नाटक : देशभक्ति, स्वतंत्रता की भावना से मना स्वतंत्रता दिवस

बैंगलुरू, 15 अगस्त (आईएएनएस)। कर्नाटक में शनिवार को देशभक्ति के उल्लास, राष्ट्रवाद और स्वतंत्रता की भावना के साथ 69वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शहर के फील्ड मार्शल मानेकशॉ परेड मैदान पर 10,000 लोगों की उपस्थिति में राष्ट्रध्वज फहराया और राष्ट्रगान गाया। सेना के एक हेलीकॉप्टर ने मंच के ऊपर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाई।

मुख्यमंत्री ने एक खुली जीप में सवार होकर सेना की तीनों शाखाओं, राज्य पुलिस, होमगार्ड और अग्निशमन बल की टुकड़ियों से सलामी ली।

सिद्धारमैया ने उपस्थित जनसमूह को कन्नड़ में संबोधित किया और उसके बाद तीनों सेनाओं की टुकड़ियों, राज्य र्जिव पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट और भारत स्काउट एवं गाइड के दलों ने अपने बैंड के साथ मार्च पास्ट किया। यह कार्यक्रम दो घंटे तक चला।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को पदक और पुरस्कार प्रदान किए और भाग लेने वाले संगठनों को पुरस्कार वितरित किए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493