राव, फडणवीस ने महाराष्ट्र में ध्वजारोहण किया

पुणे/मुंबई, 15 अगस्त (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.वी. राव ने पुणे में और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई में 69वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रध्वज फहराया।

राव ने पुणे के परिषद हॉल में आयोजित एक समारोह में गणमान्य लोगों, सैन्य व असैन्य अधिकारियों, जिला अभिभावक मंत्री गिरीश बापट और अन्य की उपस्थिति में राष्ट्रध्वज फहराया और सलामी ली।

मुंबई में मुख्यमंत्री फडणवीस ने मंत्रालय परिसर में आयोजित समारोह में अपने कैबिनेट सहयोगियों, मुख्य सचिव एस. क्षत्रिय, पुलिस महानिदेशक संजीव दयाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में राष्ट्रध्वज फहराया।

69वें स्वतंत्रता दिवस पर राज्य के स्कूलों, कॉलेजों और निजी संस्थाओं ने भी समारोह आयोजित किए। इन समारोहों में राष्ट्रगान और अन्य देश भक्ति गीत गाए गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493