तिआनजिन विस्फोट में सोडियम साइनाइड, अन्य जहरीले रसायनों के होने की संभावना

चीन-इन विस्फोटोंCMdFEtnU8AAw6vo में घायल हुए 721 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 25 को गहरी चोटें आई हैं और 33 की हालत गंभीर बनी हुई है। रासायनिक रिसाव के डर से घटनास्थल के आसपास के स्थानों को खाली करा लिया गया है।

वायु में बदलाव को लेकर चेतावनी जारी होने के बाद तिआनजिन विकास क्षेत्र के एक अन्य प्राथमिक स्कूल में स्थानांतरित किए गए लोगों को शनिवार सुबह वहां से कहीं और ले जाया गया है।

विशिष्ट रासायनिक रोधी युद्ध सैनिक शनिवार सुबह संभावित जीवित लोगों को तलाशने के उद्देश्य से घटनास्थल पर पहुंच गए।

तिआनजिन विस्फोटों की जांच कर रहे विशेषज्ञों ने इसमें एक अति उच्च जहरीले रसायन सोडियम साइनाइड के होने का विश्वास जताया है।

तिआनजिन प्रशासनिक ब्यूरो के उपप्रमुख गाओ हुआइयू ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गोदाम में रखे खतरनाक रासायनों में सोडियम साइनाइड भी हो सकता है। लेकिन उन्होंने कहा कि अभी इसकी पुष्टि की जानी बाकी है। क्योंकि गोदाम में रखे कंटेनर खुले हुए नहीं थे और इनमें से कुछ पंजीकृत भी नहीं थे।

हालांकि, वह आश्वस्त नहीं है कि विस्फोट के समय वहां कितनी मात्रा में सोडियम साइनाइड रखा हुआ था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493