मप्र के शिवालयों में उमड़ी श्रद्घालुओं की भीड़

भोपाल, 17 अगस्त (आईएएनएस)। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों के शिवालयों में श्रद्घालुओं की भारी भीड़ है और पूजा-अर्चना का दौर जारी है।

श्रावण मास के सोमवार को शिवजी की पूजा का विशेष महत्व है। सुबह से ही राजधानी भोपाल सहित अन्य स्थानों के शिवालयों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं।

राजधानी भोपाल के बडवाले महादेव मंदिर, गुफा मंदिर, नेवरी महादेव, बिरला मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। श्रद्घालु शिवलिंग पर बिल्वपत्र, धतूरे का फल चढ़ाकर अपनी मनोकामना पूरी करने की कामना कर रहे हैं। इसके साथ ही महामृत्युंजय जप का दौर जारी है।

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर, भोजपुर के शिव मंदिर, खजुराहो के मतंगेश्वर मंदिर, छतरपुर के जटाशंकर मंदिर आदि में विभिन्न स्थानों से पहुंचे श्रद्घालु शिवजी की आराधना कर रहे हैं। इस मौके पर कई स्थानों पर शोभायात्राएं भी निकल रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493