उप्र : महिला से तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म

पुलिस के मुताबिक, मुरादनगर थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाली चार बच्चों की मां रोहिणी (काल्पनिक नाम) सोमवार शाम खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी, जहां तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और तमंचा दिखाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवकों ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया है और जाते वक्त सोने की झुमकियां भी लूटकर ले गए।

महिला ने एक युवक का नाम बताते हुए तीन लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी उम्मेद यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद ही सही तस्वीर सामने आएगी। पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493