नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह धूप निकली और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने हालांकि अपने पूर्वानुमान में बताया कि दिन में बादल छाए रहेंगे।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में बादल छाए रहेंगे और शाम या रात के वक्त शहर के कुछ हिस्सों में बारिश भी हो सकती है।”
दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में 75 प्रतिशत आर्द्रता दर्ज की गई।
राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
dharmpath.com dharmpath