असम में कांग्रेस को झटका, भाजपा में शामिल होंगे हिमांता

गुवाहाटी, 23 अगस्त (आईएएनएस)। असम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री हिमांता बिश्व शर्मा ने कहा है कि वह जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। उन्होंने रविवार को नई दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की।

असम में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में शर्मा के पार्टी छोड़ने को कांग्रेस के लिए एक बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है।

शर्मा ने नई दिल्ली में अमित शाह के घर के बाहर संवाददाताओं से बात की। उन्होंने कहा, “मैं असम भाजपा अध्यक्ष सिद्धार्थ भट्टाचार्य के साथ अमित शाह से मिला। हमने राजनैतिक हालात और (असम में) बाढ़ जैसे कई मुद्दों पर बात की।”

उन्होंने कहा, “मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के मजबूत नेतृत्व के तहत काम करने की इच्छा जताई। उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया।”

शर्मा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर भी इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा है कि असम के लोगों के अनुरोध और असम समेत पूरे पूर्वोत्तर को फिर से बुलंदी पर ले जाने के लिए वह भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं।

शर्मा असम में कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते रहे हैं। 2011 से वह पार्टी से अपना असंतोष जताने लगे थे और राज्य में पार्टी के नेतृत्व में बदलाव की मांग कर रहे थे। 2014 में उन्होंने तरुण गोगोई मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493