चंडीगढ़, 28 अगस्त (आईएएनएस)। हरियाणा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन नाबालिग बेटियों की गोली मारकर हत्या करने के बाद स्वयं भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि हरियाणा के पंचकुला शहर के सेक्टर-12 के निकट रैली गांव में एक घर में एक परिवार के पांच सदस्यों के शव बरामद हुए हैं।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पति ने पहले पत्नी और अपनी तीन नाबालिग बेटियों को गोली मारी और उसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
फिलहाल हत्या और आत्महत्या की वजह पता नहीं चल पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
dharmpath.com dharmpath