बिहार में सुहावनी सुबह, बारिश के आसार

पटना, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना तथा आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह मौसम खुशगवार बना हुआ है। सोमवार को राज्य में हुई हल्की बारिश के कारण मंगलवार को मौसम सुहावना है।

रा™य में मंगलवार को भी सुबह से ही आसमान पर आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, “राजधानी का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 25़ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। बिहार के पूर्वी हिस्सों में हल्की हो सकती है।”

राजधानी के अलावा राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में भागलपुर का न्यूनतम तापमान 25़ 6 डिग्री सेल्सियस, गया का 26़ 3 डिग्री तथा पूर्णिया का 25़ 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री, गया का 34़1 डिग्री और पूर्णिया का 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पिछले 24 घंटे के दौरान भागलपुर में 15.40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493