हड़ताल के लिए सीटू ने चलाया अभियान (फोटो सहित)

सीटू कार्यकर्ताओं ने पूरे दिन माइक लेकर प्रचार किया, पर्चा बांटे एवं जनसंपर्क किया। कई स्थानों पर आमसभा की गईं और मजदूरों, किसानों, आम नागरिकों से हड़ताल में शामिल होने की अपील की गई।

अभियान में किसान सभा, जनवादी महिला समिति ग्रामीण कालोनी विकास के नेताओं ने भी हिस्सा लिया। आम सभा व अभियान का नेतृत्व गंगेश्वर दत्त शर्मा, मदन प्रसाद, रामसागर, राम स्वारथ, मोहम्मद अजीज, जगलाल, भरत डेंजर, पारस, राकेश बाबू, आशा यादव, सरदाराम भाटी, डॉ. रूपेश वर्मा, दयाशंकर पांडे, राजेंद्र गौड़, नफीस अहमद, लायक हुसैन, विनोद यादव, तिलक सिंह व सुनील दुबे ने किया।

सीटू की विज्ञप्ति के मुताबिक, बुधवार को हड़ताल के दिन सभी सेक्टरों से जलूस निकाले जाएंगे। जलूसों में ट्रेड यूनियनों के स्वयंसेवी मौजूद रहेंगे, जो प्रत्येक स्थिति पर नजर बनाए रखेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493