मेरी जासूसी करा रही है मुफ्ती सरकार : उमर (लीड-1)

श्रीनगर, 4 सितम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को राज्य की मुफ्ती सरकार पर आरोप लगाया है कि वह पूरी बेशर्मी से उनकी जासूसी करा रही है।

उमर ने ट्वीट किया, ” मुफ्ती सरकार बेशर्मी से मेरी जासूसी करा रही है। एक राष्ट्रीय अखबार की पत्रकार उनका साक्षात्कार लेने आई थी। उसे उनके घर के बाहर अपराध अन्वेषण ब्यूरो (सीआईडी) के एक कर्मचारी ने रोक लिया।

उमर ने ट्वीट में लिखा है, “पत्रकार से पूछा गया कि वह कौन है और उसके मेरे घर आने का मकसद क्या है! सचमुच मित्रो, अगर जानना ही चाहते हो तो मुझसे पूछो। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ेगा अगर आप पूछोगे।”

उन्होंने कहा, “डियर मुफ्ती (साब), अगर आप या आपके वफादार जानना चाहते हैं कि मैं क्या कर रहा हूं तो फोन उठाइये और मुझसे पूछिए। प्लीज, मेरे घर के दरवाजे पर लोगों से टोकाटोकी मत करिए।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493