लखनऊ, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई हिस्सों में सोमवार सुबह तेज धूप निकली, जिससे तापामन में भी बढ़त दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में वृद्धि का अनुमान जताया है।
उप्र मौसम विभाग के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त दर्ज की जाएगी। फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। आद्र्रता का स्तर 85 प्रतिशत के आसपास रहेगा।
राजधानी लखनऊ का सोमवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के असपास रहने का अनुमान है।
राज्य के अन्य प्रमुख शहरों में वाराणसी का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 22.1 डिग्री, गोरखपुर का 23 डिग्री, झांसी का 25 डिग्री और इलाहाबाद का 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath