रायगढ़, 7 सितंबर (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में घरघोड़ा स्थित टीआरएन कंपनी में कार्यरत एक चीनी नागरिक को जंगली हाथी ने कुचलकर मार डाला।
यह हादसा सोमवार सुबह उस वक्त हुई, जब चीनी व्यक्ति सुबह की सैर पर निकला था, इसी दौरान रास्ते में एक हाथी ने उसे अपन शिकार बना लिया।
विस्तृत जानकारी अभी नहीं पाई है। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से जंगली हाथी गांव में घुसकर ग्रामीणों को अपना निशाना बना रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath