कॉल ड्रॉप पर सिफारिशें मध्य अक्टूबर तक

नई दिल्ली, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के अध्यक्ष आर. एस. शर्मा ने गुरुवार को कहा कि कॉल ड्रॉप पर प्राधिकरण अपनी सिफारिशें मध्य अक्टूबर तक सौंप सकता है।

ट्राई ने दूरसंचार कंपनियों से 21 सितंबर तक कॉल ड्रॉप पर अपनी टिप्पणियां देने के लिए कहा है। उसके बाद 28 सितंबर तक ट्राई टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया इकट्ठी करेगा।

इसके बाद इस मुद्दे पर एक खुली चर्चा की जाएगी। ट्राई ने इस मामले पर पहले ही एक परामर्श-पत्र जारी कर दिया है।

एसोचैम द्वारा आयोजित एक समारोह से इतर शर्मा ने पत्रकारों से कहा, “मुझे उम्मीद है कि हम 10 से 15 अक्टूबर के बीच अंतिम सिफारिश सौंप देंगे।”

शर्मा ने बुधवार को कहा कि कॉल ड्रॉप की परेशानी को समाप्त करने के उद्देश्य से ट्राई अगले दो सप्ताह फिर से दूरसंचार कंपनियों की सेवा की गुणवत्ता की जांच अभियान चलाएगी।

देश की शीर्ष दूरसंचार कंपनियों के साथ बैठक करने के बाद ट्राई के अध्यक्ष ने पत्रकारों से कहा, “गुणवत्ता की जांच के लिए चलाए गए अभियान में अधिकांश कंपनियां खरी नहीं उतर सकीं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493