कैलिफोर्निया में फेसबुक मुख्यालय का दौरा करेंगे मोदी

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित फेसबुक मुख्यालय का दौरा करेंगे। सोशल नेटवर्किं ग साइट के सह-संस्थापक और सीइओ मार्क जुकरबर्ग ने रविवार को यह जानकारी दी।

नई दिल्ली, 13 सितंबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के अंत में अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित फेसबुक मुख्यालय का दौरा करेंगे। सोशल नेटवर्किं ग साइट के सह-संस्थापक और सीइओ मार्क जुकरबर्ग ने रविवार को यह जानकारी दी।

जुकरबर्ग ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है, “यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के बाद फेसबुक मुख्यालय का दौरा करेंगे। मैं और प्रधानमंत्री मोदी इस पर चर्चा करेंगे कि कैसे समुदाय एक-दूसरे के साथ मिलकर सामाजिक आर्थिक समस्या पर काम कर सकते हैं।”

जुकरबर्ग ने भी बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन 27 सितंबर को होगा।

उन्होंने कहा, “इस मुद्दे पर हम आपके सवाल भी सुनना चाहते हैं अगर अपके मन में भी इस मुद्दे को लेकर सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में अपने सवाल लिखिए, हम ज्यादा से ज्यादा सवालों को इसमें शामिल करने की कोशिश करेंगे।”

उन्होंने बताया, “मैं इस कार्यक्रम के लाइव वीडियो को साझा करूंगा, इसके अलावा प्रधानमंत्री के फेसबुक पेज पर भी साझा करूंगा। मैंने पिछले साल प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी और मेरे लिए यह गर्व की बात है कि मुझे उनकी खातिरदारी का मौका मिलेगा।

मोदी अमेरिकी में 23 से 28 सितंबर तक रहेंगे और संयुक्त बैठक में भी भाग लेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493