बिहार : आरा-छपरा निर्माणाधीन पुल से क्रेन गिरा, 3 की मौत

छपरा, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार के सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र में गंगा नदी पर बनने वाले छपरा-आरा निर्माणाधीन पुल से क्रेन के गिर जाने से तीन मजदूरों की मौत हो गई जबकि अभी भी तीन से चार मजदूरों के दबे होने की आंशका जताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, आरा और छपरा को जोड़ने के लिए गंगा नदी पर पुल का निर्माण कराया जा रहा है। कुछ मजदूर पुल निर्माण कार्य में जुटे हुए थे तभी संतुलन बिगड़ने से मजदूर नदी में गिर गए। इसी क्रम में कार्य में लगा क्रेन भी गिर गया जिससे मजदूर दब गए।

सारण जिला के पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने आईएएनएस को बताया कि अब तक तीन मजदूरों का शव नदी से बाहर निकाल लिया गया है जबकि अन्य मजदूरों की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि तीन से चार मजदूरों के अभी भी दबे होने की आंशका जताई जा रही है।

सिंह के अनुसार, इस घटना में चार-पांच मजदूर घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

घटना के बाद काम करा रहे कर्मचारी मौके से फरार बताए जा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493