श्रीलंका के साथ संबंधों में प्रगति की उम्मीद : मोदी

नई दिल्ली, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने श्रीलंकाई समकक्ष रानिल विक्रमसिंघे के साथ मुलाकात के बाद उम्मीद जताई कि श्रीलंका के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर प्रगति होगी और परियोजनाओं को गति मिलेगी।

मोदी ने कहा, “क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता हमारी सफलता के लिए महत्वपूर्ण मुद्दा है। यदि क्षेत्र में स्थिरता होगी तो हम समृद्ध होंगे।”

प्रधानमंत्री ने अपने श्रीलंकाई समकक्ष के साथ बातचीत के बाद जारी एक बयान में कहा, “दोनों देशों से संबद्ध विभिन्न मुद्दों पर हमारी काफी देर बातचीत हुई।”

उन्होंने कहा, “यह ऐसा संबंध है, जिसने आम भारतीयों और श्रीलंकाई नागरिकों के दिल को छुआ है।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “हम यह भी उम्मीद जताते हैं कि महत्वपूर्ण द्विपक्षीय पहलों और परियोजनाओं को गति मिलेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493