तेलंगाना में पुलिस मुठभेड़ में 2 नक्सली मरे (लीड-1)

हैदराबाद, 15 सितम्बर (आईएएनएस)। तेलंगाना के वारंगल जिले में मंगलवार सुबह पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक महिला समेत दो नक्सली मारे गए।

पुलिस को यहां से करीब 250 किलोमीटर दूर वारंगल में तडवई मंडल के वेंगलपुर वन क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू किया था।

कुछ नक्सली घने जंगलों में फरार हो गए। उनकी तलाश जारी है।

वारंगल के पुलिस उपमहानिरीक्षक मल्ला रेड्डी ने कहा कि नक्सलियों के पास से एक 303 रायफल और एक कार्बाइन बरामद की गई है।

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ सुबह करीब छह बजे शुरू हुई, जो करीब पांच घंटे तक चलती रही।

मारे गए नक्सलियों की अभी पहचान नहीं हुई है।

नक्सलियों ने जिले के मल्लमपल्ली गांव में जेसीबी मशीन को नष्ट कर दिया था।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने पिछले माह चित्याल मंडल में तेलंगाना विधानसभा के अध्यक्ष मधुसूदन चारी को चेतावनी देते हुए पोस्टर चिपकाए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493