मिट्टी का टीला धंसने से 1 युवती की मौत, 5 घायल

बिजनौर, 15 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के जंदरपुर गांव में मंगलवार को मिट्टी की खोदाई करते वक्त भारी टीला धंस जाने से मां के अलावा पांच बेटियां दब गईं, जिनमें एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई है। घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिलाधिकारी वी.के. पवांर ने 20 वर्षीया युवती साइमा की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार की दोपहर आसमा (40) नाम की महिला अपनी बेटियों साइमा (20), नेहा (13), तालिब (14), सलमा (19) व शाहना (18) के साथ गांव बाहर मटखना से मिट्टी खोद रही थी, अचानक मिट्टी का भारी टीला सभी के ऊपर गिर गया।

टीले में दब कर साइमा (20) की मौके पर ही मौत हो गई और मां समेत चार बेटियां दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि क्षेत्रीय तहसीलदार को मौके पर भेजा गया है।’

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493