मुंबई, 17 सितम्बर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महान दिवंगत गायिका एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की जन्मशती के चार-दिवसीय उत्सव के समापन अवसर पर 50 युवा एवं होनहार कर्नाटक और हिंदुस्तानी संगीत के कलाकारों को संगीत फेलोशिप प्रदान किया।
‘श्री क्षणमुखानंद भारत रत्न डॉक्टर एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी फेलोशिप’ में प्रति व्यक्ति को तीन साल के लिए 1,00,000 रुपये का वार्षिक अनुदान मिलता है। इसके बाद गायकों और वाद्ययंत्र वादकों के नए युवाओं का चयन किया जाएगा।
फडणवीस ने फेलोशिप प्रदान करने के मौके पर कहा कि ‘सुब्बुलक्ष्मी शास्त्रीय संगीत की मूल आत्मा थीं और उन्होंने देश से सभी संभव सम्मान पाए, लेकिन इसके बावजूद विशुद्ध सादगी और सरल भव्यता की उत्कृष्ट छवि थीं।’
उन्होंने कहा, “भारतीय संगीत जल्द शुरुआत करने के बावजूद आज अपनी शुद्धता को खोए बिना नवाचार का साक्षी है। इलेक्ट्रॉनिक युग संगीत समारोहों के लिए नए आयाम लेकर आया है।”
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री उस जगह पहुंचे जहां क्षणमुखानंद सभा ने सुब्बुलक्ष्मी फोटो प्रदर्शनी का एक गलियारा बनाया हुआ था और सुब्बुलक्ष्मी की 5.6 फुट ऊंची प्रतिमा स्थापित की थी।
dharmpath.com dharmpath